"बड़े लंबे होते हैं जिंदगी के ये रास्ते
दो कदम तुम चलो, दो कदम हम चलेंगे
बाद में टैक्सी कर लेंगे!!!"
"स्टूडेंट के दर्द को यूनिवर्सिटी क्या जाने
कॉलेज के रिवाजों को पेरेंट्स क्या जाने
होती है कितनी तकलीफ एक पेपर लिखने में
वो पेपर चैक करने वाले क्या जाने!!!"
"न इश्क कर मेरे यार
ये लड़कियाँ बहुत सताती हैं
न करना इन पर ऐतबार
यह खर्चा बहुत करवाती हैं
रिचार्ज तुम करवा के देते हो
और नंबर मेरा लगाती हैं!!"
"आसमान में काली घटा छाई है
आज फिर गर्लफ्रेंड से मार खाई है
मगर मेरी गलती नहीं है दोस्तों
पड़ोसवाली लड़की आज मिनी स्कर्ट पहनकर आई है…"
"वाह गालिब तूने क्या शेर मारा है
वाह गालिब तूने क्या शेर मारा है
अरे यार! देख जरा शेरनी कितना रो रही है!! "
आपकी याद में मैने कलम उठाई
लिया कागज, तस्वीर आपकी बनाई,
सोचा था दिल से लगा के रखूँगा उस तस्वीर को,
पर वो तो बच्चों को डराने के काम आई. :) :) :)
लोग इश्क करते हैं, बड़े शोर के साथ
हमने भी किया, बड़े जोर के साथ
मगर अब करेंगे, थोडा़ गौर के साथ
क्योंकि कल उसको देखा, किसी ओर के साथ!
वो आज भी हमें देखकर मुस्कुराते हैं
वो आज भी हमें देख कर मुस्कुराते हैं
ये तो उनके बच्चे ही कमीने हैं
जो हमें मामा-मामा कहकर बुलाते हैं!
नई-नई शादी थी
नया-नया था जमाना
दुल्हा बेचैन था
सुनने को गाना
दुल्हन ने शुरू किया गाना
भैया मेरे राखी के बंधन को निभाना…